रेशमी कीड़ा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
रेशमी कीड़ा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 6 अगस्त 2012

रेशमी कीड़ा



रेशमी कीड़ा 
सुरक्षित भविष्य
के लिए अपने  जिस्म
के चारो और एक जाल
बुनता है- कूकून 


मानव
उस  कीड़े को
गर्म पानी में डाल
कर उसका वध करता है
 और उसके कूकून को नोच
अपने लिए वस्त्र बनाता है


रेशमी वस्त्र
पहनने वालो ने
क्या कभी उस कीड़े की  
शहादत को भी याद किया हैं। 



कोलकत्ता
३० जनवरी ,२०११