हरा पत्ता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हरा पत्ता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 5 अगस्त 2012

हरा पत्ता






जब पीला पत्ता
डाल से गिरता है
हरा पत्ता थोड़ा
कांप उठता है 

लेकिन
थोड़ी देर बाद  
शान्त हो जाता है 

बसंत आते ही
हरा पत्ता फिर
लहलहाता है

वो नहीं जानता
मरने के बाद
आत्माओं के सफ़र
के बारे में। 


कोलकता 
२ सितम्बर, २०११