रविवार, 5 अगस्त 2012

माँ और नारी



माँ
आँखों में क्षमा
मन में वात्सल्य
हाथ देने हेतु उठा हुवा

नारी
आँखों में आलोचना
मन में कामना
हाथ लेने हेतु फैला हुआ 

माँ
समर्पित-सात्विक जीवन
अल्पसंतोषी
इश्वर की सीधी-सादी रचना 

नारी
समर्पण की चाहत
संतुष्टी का अभाव
इश्वर की जटिल रचना  

माँ
असमर्थ, पराजित, दुर्बल
पुत्र को भी बढ़ कर
आँचल में समेटती है 

नारी
असमर्थ,पराजित
 दुर्बल पुरूष को
अपनी बाँहों में पनाह नहीं देती है। 


कोलकत्ता
१५ नवम्बर, २००९

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें