बुधवार, 1 अगस्त 2012

वतन

Add caption


आभारी हूँ मैं तुम सबका जो इतना प्यार दिया
अपना समझ कर हमको  इतना सम्मान दिया 
                हम तुम्हारे इस प्यार को साथ लिए जा रहे हैं
                आज हम वापस अपने  वतन को जा रहे हैं 

ये खुशियाँ जो तुम लोगो ने दी है बहुत याद आयेंगी
ये समय जो तुम सब के साथ बिताया हमें याद आयेगा 
                हम इन सुखद स्मृतियों को साथ लिए जा रहे हैं
                आज हम वापस अपने वतन को जा रहे हैं 

परिवार से दूर रह कर भी परिवार में रहना
एक दूसरे के सुख-दुःख में सदा साथ रहना  
               ऐसी मधुर यादें हम साथ लिए जा रहे हैं
               आज हम वापस अपने वतन को जा रहे हैं

जिन्दगी के सफर में फ़िर किसी मोड़ पर मिलेंगे
इन रिश्तों और लम्हों को फिर से ताजा करेंगे
               इन्ही आशाओं को हम साथ लिए जा रहे हैं
               आज हम वापस अपने वतन को जा रहे हैं

 चकाचौंध और डॉलर की खनक में मत फँसना
एक दिन फ़िर अपने वतन की तरफ़ मुँह करना 
                हम तुम्हे अपने वतन की याद दिला रहे हैं
                आज हम वापस अपने वतन को जा रहे हैं

हिम्मत वालों की हार नही होती यह समझ आगे बढ़ना
सफलता तुम्हारे कदम चूमे इतने तुम महान बनना  
               इन्ही कामनाओं के साथ हम बिदा ले रहे हैं
               आज हम वापस अपने  वतन को जा रहे हैं।

सैन डिएगो (अमेरिका)
१९ जनवरी, २००९

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें