रविवार, 29 जुलाई 2012

चन्दा मामा


चन्दा मामा आओ ना
साथ मुझे ले जाओ ना 
     बादल के घोड़े पर चढ़ कर
     मुझे घुमा कर  लाओ ना 

तारों के संग आँख मिचोली 
मै खेल कर आउँगा 
     आसमान में ऊपर जाकर 
     सारे जग को देखूंगा 

रात चाँदनी में नाचूँगा
गीत ख़ुशी के गाऊँगा 
     वापिस आते एक दुल्हनिया
      मैं परी देश से लाऊँगा। 

सुजानगढ़
१७ जून,२०१०

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें