म्याऊँ-म्याऊँ बिल्ली करती,
भों- भों कुत्ते करते हैं
चूं - चूं करके चूहा करता
मुर्गा बाँग लगाता है
काँव-काँव करता हैं कौवा
चिड़िया चीं-चीं करती है
पैको-पैको मोर बोलता
टिऊ-टिऊ तोता करता है
कुहू -कुहू कर कोयल बोले
गुटर गूँ कबूतर करता है
पिहू -पिहू कर बोले पपीहा\
मेंढक टर्र-टर्र करता है
जंगल में हैं शेर दहाड़े,
घर में गाय रंभाती हैं
ढेंचू- ढेंचू गदहे करते
घोड़े हिनहिनाते हैं
मच्छर गुनगुनाते देखो
मच्छर गुनगुनाते देखो
मक्खियाँ भिनभिनाती है
फूलोँ पर मंडराते भंवरे,
कुदरत खेल दिखाती है।
|
सुजानगढ़
१४ मई, २०१०
|
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें